Eid-al-fitr 2024 : ईद उल-फ़ित्र कब और किस दिन है?

26 Mar

ईद कब है-2024 -(EID KAB HA- 2024), Eid Kab Hai 2024 me.

अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के 29 या 30 रोजा रखने के बाद ईद (Eid) आती है!
इस बार 10 या 11 अप्रैल  को देशभर में ईद उल फितर ( eid-al-fitr) का त्योहार मनाया जाएगा.

ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार जिसे रमजान के पूरे होने की खुशी में मनाया जाता है.

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद का त्योहार 10वें शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है!
ईद (जिसे मीठी ईद) के नाम से भी पुकारा जाता है!


इन्हें भी जरूर पढ़ें:


 

ईद कब और क्यों मनाई जाती है?

ईद इसलिए मनाई जाती है जब मुस्लिम जाति के लोग 29 या 30 रोजा रखते हैं इस खुशी में अल्लाह ने सब मुस्लिमों को खुशी का इजहार करने के लिए ईद का दिन मुकर्रर किया है! 29 या 30 रोजा रखने के बाद ईद मनाई जाती है!

ईद में मुस्लिम जाति के लोग सेवइयां खाकर ईदगाह ईद की नमाज अदा करने जाते हैं! ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गला मिलते हैं! ईद के दिन मुस्लिम लोग नए कपड़े पहनते हैं! ईद मुस्लिमों का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है!

ईद का चांद आखिरी रोजे की रात निकलता है सभी मुस्लिम लोग ईद का चांद देखकर दुआ मांगते हैं इसके बाद फिर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं! ईद का मतलब यह नहीं है कि सारे लोग नए कपड़े ले ऐसा नहीं है जिसके पास जितनी हैसियत उसी के हिसाब से नए कपड़े खरीदते हैं! जिसके पास हैसियत नहीं है वह पुराने कपड़े को ही धो कर अच्छे से इस्तरी कर के पहनते हैं!

 

ईद इसके लिए वाजिब है जो रोजे का सारा रोजा रखकर नमाज अदा करते हैं! सच्चे मन से और जो सारे काम अल्लाह के बताए हुए रास्ते पर करते हैं जैसे फितरा जकात वगैरह निकालते हैं!

जकात सभी के लिए नहीं है ईद की नमाज भी फजर की नमाज अदा करने के बाद ही पढ़ें और पढ़ना भी चाहिए इसलिए रमजान में बिना किसी परेशानी के रोजा नमाज ना छोड़ें इससे अल्लाह ताला नाराज हो जाते हैं और उसे ईद भी बनाने का हक नहीं है!

इसलिए मुस्लिमों को ईद आने से पहले के सारे काम सही तरीके से करना चाहिए! ईद मुस्लिमों का सारे त्योहारों मैं से सबसे अच्छा त्यौहार है और महत्वपूर्ण है! इस तरह ईद का त्योहार मुस्लिम लोग मनाते हैं!

ईद-उल-फित्र का महत्व (eid ul-fitr ka Importance)

हदीस के अनुसार ईद उल फित्र अल्लाह की दी हुई पेशकश या भेंट हैं। रमज़ान के पूरे महीने रोज़े रख मुस्लिम मन और तन से पवित्र हो जाते हैं और अल्लाह को लगातार याद कर एक आध्यात्मिक संबंध का अनुभव करते हैं। ईद उल फित्र इस अनुभव को और भी यादगार बनाने का काम करता है।

ईद-उल-फितर कैसे मनाई जाती है

ईद-उल-फित्र के दिन सुबह की नमाज़ का खास महत्व होता है। लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर मस्जिद या ईदगाह में नमाज़ पढ़ने जाते हैं। आमतौर पर इस वक्त मस्जिदों में इतनी भीड़ होती है कि लोगों को खुले मैदान में भी नमाज़ अदा करनी पड़ती है। इस पर्व से जुड़ी कुछ अन्य रोचक जानकारियां निम्न हैं:

• नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक (eid mubarak) कहते हैं। इस परंपरा के कारण ईद-उल-फित्र भाईचारे का भी प्रतीक बन चुका है।
• सभी मुसलमानों को ईद उल फित्र के मौके पर फ़ितरा यानी ज़कात अदा करना आवश्यक माना गया है।
• इस दिन घरों में मीठी सेवईं और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और इन्हें दोस्तों, परिजनों और सगे-संबंधियों में बांटा जाता हैं।
• इस दिन बड़े अपने छोटों को ईदी के तौर पर कोई तोहफ़ा या कुछ रकम भी अदा करते हैं।

दो ईद क्यों मनाई जाती है?

इस्लाम धर्म में दो ईद मनाई जाती है. पहली मीठी ईद जिसे रमजान महीने की आखिरी रात के बाद मनाया जाता है. दूसरी, रमजान महीने के 70 दिन बाद होती है जिसे बकरीद कहते हैं. बकरा ईद (Bakra Eid) को कुर्रबानी की ईद माना जाता है. पहली मीठी ईद जिसे ईद उल-फितर कहा जाता है और दूसरी बकरी ईद को ईद उल-जुहा (Eid al-Adha) कहा जाता है.

Eid – 2023 ईद 2023 in india

भारत में पिछले वर्ष ईद (eid) या Eid-al-fitr का त्यौहार 30 मई  2023 को मनाया गया था !

Eid Mubarak wishes in english

May Allah bring you joy, happiness, peace and prosperity on this blessed occasion. Wishing you and your family on this happy occasion of EidEid Mubarak! ” May Allah flood your life with happiness on this occasion, your heart with love, your soul with spiritual, your mind with wisdom, wishing you a very Happy Eid

Eid Mubarak wishes in english image

Happy Eid ul-Adha 2024 Wishes (hindi): दोस्तों को ऐसे दें बधाई

ईद के दिन आओ करें यही वादा,
खुदा की ही राहों में चलेंगे सदा,
खुदा की हो हम पर मेहरबानी,
कर दे माफ हम सब की सारी नाफरमानी.

ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक.

अल्लाह का रहम आप पर आज और हमेशा बरसे,
जैसे मुस्कुराते हैं फूल,
हमेशा आप मुस्कुराएं,
भूल जाएं दुनिया के सारे गम आप,
खुशियों के गीत चारों तरफ फैलाएं आप.

आपको ईद के मुकद्दस मौके पर
तमाम खुशियां अता फरमाए
और आपकी इबादत कुबूल करे
हैप्पी ईद! (Happy Eid)

Eid Mubarak wishes in hindi (हिन्दी) image

आप सभी को einformation.in टीम की तरफ से ईद मुबारक

Related posts