पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

17 May
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का (06/08/2019) मंगलवार रात निधन हो गया!
बुधवार (07/08/2019) शाम चार बजे दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार ही जाएगी!

उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। निधन से 3 घंटे पहले सुषमा ने एक ट्वीट में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी।
इसमें उन्होंने लिखा था- जीवन में इसी दिन की प्रतीक्षा कर रही थी। मोदी ने कहा कि सुषमा जी का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। सुषमा का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर ले जाया गया।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा किबुधवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सुषमा केपार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा।


इसे भी जरूर पढ़ें


» दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराई गई थी!

» रात से ही घर पर नेताओं और क़रीबी लोगों का लगा तांता!

» बुधवार दोपहर 12 से 3 बजे तक दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी मुख्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि!

» शाम 4 बजे लोधी रोड शवदाह गृह में होगी अंत्येष्टि
67 साल उम्र में हुआ निधन!

» दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री!

» सात बार सांसद (6 लोकसभा, 1 राज्यसभा) और तीन बार सुष्मिता स्वराज विधायक रही!

» बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री!

» भारत में पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री!

पिछले ही साल सुषमा स्वराज ने ये ऐलान किया था कि वो साल 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी. इस घोषणा के बाद सुषमा के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल ने कहा था, ”एक समय के बाद मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था. आप तो पिछले 41 साल से चुनाव लड़ रही हैं.”

67 साल की सुषमा राजनीति में 25 बरस की उम्र में आईं थीं. सुषमा के राजनीतिक गुरु लाल कृष्ण आडवाणी रहे थे!

करोड़ोंलोगों के लिए प्रेरणा थीं सुषमा स्वराज- मोदी
मोदी ने सुषमा के निधन पर कहा- भारतीय राजनीति के एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। गरीबों और समाज के लिए जीवन देने वाली अद्वितीय नेता के निधन पर पूरा भारत दुखी है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अकेली इंसान थीं। वे करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत थीं।

Related posts